Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जानिए कौन सा तूफान आने वाला हैं सवी और ईशान की जिंदगी में, कहानी में नया ट्विस्ट
ईशा का होगा वेलकम
दूसरी तरफ, हमें देखने को मिलेगा कि यशवंत राव और ईशान प्रभारी के स्वागत के लिए तैयार करते हैं। इस कॉलेज में निरीक्षण के रूप में प्रभारी श्रीमती ईशा भोसले आने वाली है, जो ईशान की मां है। खैर, सवी दोनों को साथ में देखकर बहुत खुश है, लेकिन आगे और भी ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। क्या ईशा भोसले कॉलेज जाएगी? इन सभी सवलों के जबाव आज के एपिसोड में मिल जाएगा।
सवी और ईशान की जिंदगी नया ट्विस्ट
'गुम है किसी के प्यार में' के नए एपिसोड लोगों को बहुत पसंद रहे हैं। सवि अपनी पहली लड़ाई जीत जाती है और उसे न्याय मिल जाता है। अब उसके हाथ में एक और मिशन है। वह ईशान और अपनी ईशा मैम को फिर से मिलाएगी, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि ईशा को यह सब पता चल जाएगा। आगे के ट्रैक में हमें देखने को मिलेगा कि यशवंत राव और अक्का साहेब, ईशान की मां ईशा से बहुत विनम्रता से बात करते हैं। खैर, दर्शक शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ