एक घरेलु सहायिका ने पीएम मोदी के ट्रांसलेटर को दी दूध में नशीली दवाई , घर से चुराए लिए दस लाख रुपए | A domestic help gave drugs in milk to PM Modi's translator, stole ten lakh rupees from home
नोएडा के सेक्टर-93 में एक घरेलू सहायिका द्वारा फ्लैट मालिक को नशीला दूध पिलाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। नोएडा में हुई सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया है। यहां रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर (अनुवादक) को बेहोश करके एक महिला व उसका पति घर के अंदर से 10 लाख रुपये चुरा लिए।यह घटना थाना फेस 2 में स्थित सेक्टर 93 की सिल्वर सिटी सोसायटी की है। नोएडा के सेक्टर 93 में स्थित इस बहुमंजिला सोसायटी में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। नोएडा के फेज 2 थाने की पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
नशीला दूध पिलाकर वारदात को दिया अंजाम
नोएडा के सेक्टर 93 में रहने वाले रामकुमार ने फेज 2 थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है। रामकुमार पीएम नरेंद्र मोदी समेत अनेक बड़ी हस्तियों के लिए ट्रांसलेटर (अनुवादक) का काम करते हैं। रिपोर्ट में रामकुमार ने कहा है कि उनके घर सिल्वर सिटी सेक्टर 93 नोएडा में काम करने वाली घरेलू सहायिका सोनिया खान व उसका पति हाफिज उन्हें नशीला दूध पिलाकर घर के अंदर लॉकर में रखे 10 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ