CBSE कराएगी 22 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई | CBSE will conduct studies in 22 Indian languages
सीबीएसई में अब तक हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में ही पढ़ाई होती थी। लेकिन अब 22 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई की जा सकती है। संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ये बहुत ही दूरगामी फैसला लिया गया है क्योंकि मैं समझता हूं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के भविष्य का डीएनए है। पांचवीं तक के बच्चों को उनकी मातृभाषा में ही पढ़ाई जाती थी पर इस बार नए पाठ्यक्रम के मुताबिक एनसीईआरटी हिन्दी और अंग्रेजी के साथ ही 22 भारतीय भाषाओं में किताबों को छापेगा ।
संजय कुमार ने कहा कि बच्चे बोर्ड की परीक्षा भी इन भाषाओं में दे सकते हैं। ये कदम समानता को बढ़ावा देगा। राज्य भी अपने बोर्ड में इन भाषाओं में पढ़ा सकते हैं। ये किताबें NCERT जल्द ही डिजिटली उपलब्ध करा देगी।
NCERT से कहा है कि पूरा सिलेबस 22 भाषाओं में छापे. ये भाषाएं भारत के संविधान अनुच्छेद 8 में हैं। सीबीएसई (CBSE) ने भी अपने सभी 28 हजार स्कूलों को एडवाइजरी दे दी है।

0 टिप्पणियाँ