Header Ads Widget

Asia Cup 2023: तिलक वर्मा की वनडे में एंट्री | Tilak Verma's entry in ODIs

Asia Cup 2023: तिलक वर्मा की वनडे में एंट्री  | Tilak Verma's entry in ODIs


Asia Cup 2023: तिलक वर्मा की वनडे में एंट्री  | Tilak Verma's entry in ODIs


वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा को भारतीय टीम में जगह दी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में नंबर चार पर खेलते हुए तिलक ने पांच मैचों में कुल 173 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। वह इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। हालांकि, इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। 


टीम में हुइ सरप्राइज एंट्री

टी-20 में दमदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा को लेकर दिग्गज लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। कुछ दिग्गजों ने उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल करने का सुझाव दिया। वहीं कुछ का मानना था कि ऐसा करना अभी जल्दबाजी साबित हो सकता है। आखिरकार तिलक वर्मा को एशिया कप की टीम में जगह दी गई है, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं? इस पर सस्पेंस बना हुआ है। 


तिलक वर्मा ने कही दिल की बात

तिलक वर्मा को आईपीएल और वेस्टइंडीज में उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। टीम में चयन होने के बाद तिलक वर्मा ने अपनी दिल की बात कही है। बीसीसीआई.टीवी पर बात करते हुए तिलक वर्मा ने कहा कि रोहित भैया ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया। यहां तक कि आईपीएल में भी जब मैं पहली बार आया था, तो उन्होंने मुझसे कहा था कि दबाव बिल्कुल भी नहीं लेना है। जभी तुम्हें मेरी जरूरत हो, तुम मुझे कॉल या मैसेज कर सकते हो। 


तिलक वर्मा के चयन से दिग्गज भी खुश

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने भी तिलक वर्मा के चयन को सही फैसला बताया है। स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए मूडी ने कहा कि मुझे लगता है कि तिलक को टीम में शामिल करना एक बेहतरीन फैसला है। मैं इसे बहादुरी भरा कहूंगा, लेकिन साथ ही मैं इसे स्मार्ट भी कहूंगा। तिलक वर्मा भारत के लिए एशिया कप में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ