आज का वैदिक पंचांग | Aaj Ka Vedic Panchang
दिनांक - 07 अगस्त 2023
दिन - सोमवार
विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)
शक संवत -1945
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा ॠतु
मास - अधिक श्रावण
पक्ष - कृष्ण
तिथि - सप्तमी 08 अगस्त प्रातः 04:14 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र - अश्विनी 08 अगस्त रात्रि 01:16 तक तत्पश्चात भरणी
योग - शूल शाम 06:17 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल - सुबह 07:52 से सुबह 09:29 तक
सूर्योदय-06:15
सूर्यास्त- 19:13
दिशाशूल- पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण -
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
घर में बिमारी न आये
दरवाजे पर नीम और आसो के पत्तों का तोरण लगाने से घर में बिमारी नहीं आयेगी ।
वास्तु शास्त्र
न रखे ये तस्वीरें
7 ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से जीवन मे अच्छी घटना बंद हो जाती है।
छोटे बच्चों की तंदुरस्ती बढ़ाने
दूध के १ १/२ घंटे के अन्तराल पे ( पहले या बाद में ) , ३ तुलसी के पत्तों को पीसकर १ बूंद शहद मिलकर बच्चों को चटा दो । इससे तंदुरस्ती बढेगी और पेट की तकलीफ़ भी नहीं होगी ।
पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 11:26 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 07 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 01:43 बजे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

0 टिप्पणियाँ