आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' |
Ayushmann Khurrana's film 'Dream Girl 2'
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' काफी दिनों से सुर्खियोंं में है | फिल्म से जुड़े नए अपडेट मिल रहे हैं | फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है | आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के ट्रेलर में काफी सारी नई चीजें देखने को मिल रही है | ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान जो कि करम है |
रिलीज हुआ 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के ट्रेलर में की नई चीजें देखने को मिल रही हैं | ट्रेलर में आयुष्मान खुराना, जो की करम बने हैं पूजा बनकर एक क्रेडिट कार्ड वाले को बेवकूफ बनाते नज़र आते हैं करम के जीवन में बहुत सारी प्रोब्लर्म्स और टेंशन है, पर उसने उन मुसीबतों को हल करने का नया रास्ता निकल लिया हैं |आर्थिक तंगी के कारण करम पूजा बनकर नकली जिंदगी जीनी पड़ रही है करम की गर्लफ्रेंड (अनन्या पांडे) है, जिससे उसे शादी करनी है | पर लड़की के पिता चाहते हैं कि लड़के के पास तगड़ा बैंक बैलेंस हो तभी वो अपनी लड़की की शादी करेंगे | करम के सामने बड़ा और मुश्किल चैलेंज है, जिसके लिए वो नई मुसीबत मोल लेता है| इस मजेदार ट्रेलर में आयुष्मान अपनी एक्टिंग से हंसाते दिखे |
आयुष्मान की धमाकेदार एंट्री
आयुष्मान खुराना की ये फिल्म ड्रीम गर्ल 4 साल पहले 2019 में आई थी लोगो को फिल्म ने बहुत हसाया था | आयुष्मान के बार फिर अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के साथ नज़र आएगे | 'ड्रीम गर्ल 2' के जरिए फैंस को चार साल बाद पूजा के रोल में आयुष्मान की कॉमेडी देखने को मिलेगी | आयुष्मान - अनन्या की जोड़ी साथ ड्रीम गर्ल 2' के जरिए पहली बार पर्दे पर आ रही है उनकी केमिस्ट्री कितनी शानदार होगी ये देखना दिलचस्प होगा | फिल्म में परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं |

0 टिप्पणियाँ