शेयर बाजार में सपाट शुरुआत , निफ्टी 19780 के पार | Flat start in stock market, Nifty crosses 19780
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में फिर सपाट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 47 अंक ऊपर और निफ्टी 19 अंक ऊपर कारोबार करते हुए नज़र आये। सेंसेक्स 66574 और निफ्टी 19773 पर कारोबार कर रहे थे। बाजार में कारोबार शुरू होने के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की कमजोरी के साथ 82.32 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ
मंगलवार को शुरुआती कारेाबार में सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर सेंसेक्स 71.08 (0.11%) अंकों की बढ़त के साथ 66,598.75 अंकों पर कारोबार नज़र आया। शेयर बाजार के कारोबार में सपाट ही कारोबार दिखाई दे रहा है। दोनों ही प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 47 अंक ऊपर और निफ्टी 19 अंक ऊपर कारोबार करते हुए दिखे सेंसेक्स 66574 और निफ्टी 19773 पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी 50 में 29 शेयरों में सुबह एडवांसेस दिखाई दे रहा है जबकि 21 शेयरों में डिक्लाइन दिखाई दे रहा है। निफ्टी 50 में जिन शेयरों में तेजी है उनमें HINDALCO, NTPC, TATAMOTORS, TECHM, JSWSTEEL के शेयर शामिल हैं। वहीं जिन शेयरों में गिरावट देखी जा रही है उनमें POWERGRID, UPL, ONGC, MARUTI, APOLLOHOSP के शेयर शामिल हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में खरीदारी तेज

0 टिप्पणियाँ