Header Ads Widget

Jailer Title: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के टाइटल पर हुआ विवाद, बदला जाए मूवी का नाम ऐसा मलयालम फिल्ममेकर चाहते हैं

Jailer Title: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के टाइटल पर हुआ विवाद,  बदला जाए मूवी का नाम ऐसा मलयालम फिल्ममेकर चाहते हैं


रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के टाइटल पर हुआ विवाद


साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल फिल्म 'जेलर' विवादों में फंस गई है। इसके टाइटल को बदलने के लिए मलयालम फिल्ममेकर्स दबाव बना रहे हैं। वह इस मूवी के टाटइल को बदलना चाहते हैं। मगर तमिल फिल्म का सपोर्ट करने वाली प्रोडक्शन कंपनी ने साफ मना कर दिया है कि वो ऐसा नहीं करेंगे।

 

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर' मुश्किलों में फंस गई है। इसकी वजह है फिल्म का टाइटल। एक मलयालम फिल्ममेकर ने मांग की है कि नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म, कम से कम केरल में अपना नाम बदले। उन्होंने कोर्ट जाकर आरोप भी लगाया था कि तमिल फिल्म के मेकर्स ने उनका टाइटल चोरी किया था। सबसे पहले उन्होंने इस नाम को रजिस्टर्ड करवाया था। और अब उन्होंने सिर्फ केरल राज्य में नाम बदलने की मांग की है।


जैसा कि आप जानते हैं कि इस मूवी में रजनीकांत ही जेलर बने हैं और फैन्स उनके रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही, अब तक फिल्म की कहानी से जुड़ी कोई खास बात सामने नहीं आई है। मगर 'जेलर' में रजनीकांत के किरदार को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं।


रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के टाइटल पर हुआ विवाद


'जेलर' का इसलिए बदलना है टाइटल


दरअसल, इस रजनीकांत की मूवी 'जेलर' का नाम बदलने के लिए केरल में ही बवाल मचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस समय ये फिल्म पर्दे पर आ रही है, उसी टाइटल से एक और मलयालम मूवी रिलीज हो रही है। इसमें मलयालम एक्टर ध्यान श्रीनिवासन हैं। और ये एक पीरियड थ्रिलर पर आधारित है। वहीं, साकिर मदाथिल और एन के मोहम्मद फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।


मलयालम फिल्ममेकर्स की क्या है मांग


भले ही दोनों फिल्मों की कहानियां एक-दूसरे से मिलती-जुलती नहीं हैं, लेकिन मलयालम फिल्म 'जेलर' के मेकर्स का मानना है कि एक ही टाइटल होने से आम दर्शकों में भ्रम पैदा होगा। साकिर मदाथिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि यह एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने रजनीकांत की फिल्म का समर्थन करने वाली प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स से संपर्क किया है। जिसमें उन्हें मालूम हुआ कि तमिल फिल्म के मेकर्स टाइटल नहीं बदलेंगे। चाहे केरल ही क्यों न हो।


रजनीकांत की फिल्म का नहीं बदलेगा टाइटल


मलयालम फिल्म की टीम ने राय दी कि वो एक छोटी फिल्म बना रहे हैं, इसलिए उन्हें पहले से ही वो टाइटल रखने में नुकसान है। इसके अलावा, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक मोहनलाल भी हैं। इसलिए, उन्हें लगता है कि टाइटल बदलने से फिल्म के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर, सन पिक्चर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। इसमें कहा कि जैसा कि तमिल फिल्म एक बहुत बड़े स्टार के साथ बनाई गई है और प्रोडक्शन कंपनी खुद एक कॉर्पोरेट है, इसलिए वो टाटइल नहीं बदल सकते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ