Aaj Ka Vaidik Panchang 24-07-2023
आज का वैदिक पंचांग
दिनांक - 24 जुलाई 2023
दिन - सोमवार
रोज हिन्दू पंचांग ग्रुप आप भी जुड़े रोज मिलेगा आपको आपके जीवन का हाल
विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)
शक संवत -1945
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा ॠतु
मास - अधिक श्रावण
पक्ष - शुक्ल
तिथि - षष्ठी सुबह 01:42 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र - हस्त रात्रि 10:12 तक तत्पश्चात चित्रा
योग - शिव दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात सिद्ध
राहुकाल - सुबह 07:48 से सुबह 09:27 तक
सूर्योदय-06:10
सूर्यास्त- 19:20
दिशाशूल- पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण
विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
कोई आपको शत्रु मान के परेशान करता हो तो
कोई आपको शत्रु मान के परेशान करता हो तो प्रतिदिन प्रात:काल पीपल के नीचे वृक्ष के दक्षिण की ओर अरंडी के तेल का दीपक लगायें तथा थोड़ी देर गुरुमंत्र या भगवन्नाम जपें और उस व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दें तथा मेरा, उसका-सबका मंगल हो ऐसी प्रार्थना करें | कुछ दिनों तक ऐसा करने से शत्रु शनै: शनै : दब जाते हैं व शत्रु पीड़ा धीरे-धीरे दूर हो जाती है |
गंगा स्नान का फल
जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है । (पद्म पुराण , उत्तर खंड)
शरीर में कही भी तकलीफ हो तो
भगवान को प्रार्थना करके हाथ की हथेली रगड़े.....ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ मेरी आरोग्य शक्ति जग रही है | फिर जहाँ भी शरीर में तकलीफ हो उधर लगाने से आरोग्य के कण, आरोग्य की शक्ति सुक्ष्म कण उस रोग को मिटाने की बड़ी मदद करते है |
हाथ रगड़ के ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ करके हाथ मुँह पे घुमाने से चेहरा प्रभावशाली हो जाता है |
आँखों पर घुमाते है ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ आँखों की रौशनी बरक़रार होती है, आँखों की ज्योति बढती है |
माथे पर घुमाये जहाँ चोटी रखते है ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ .....मस्तक में स्मृति शक्ति, निर्णय शक्ति का विकास होता है, मानसिक तनाव दूर होता है | मानसिक तनाव का मुख्य कारण है मलिन चित्तवृत्तियाँ | भगवान का नाम जपने से मलिन चित्तवृत्तियाँ भाग जाती है |
पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 11:26 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 07 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 01:43 बजे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरी पेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है।
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

0 टिप्पणियाँ