Header Ads Widget

पाकिस्तान में नहीं बल्कि इस देश में हो सकता है Asia cup 2023 का आयोजन, एशिया क्रिकेट परिषद का होगा अंतिम फैसला

पाकिस्तान में नहीं बल्कि इस देश में हो सकता है Asia cup 2023 का आयोजन, एशिया क्रिकेट परिषद का होगा अंतिम फैसला

RKT NEWS


Asia cup 2023 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को ठुकराने के बाद अब श्रीलंका कप की मेजबानी के लिए दावेदारी ठोक सकता है। श्रीलंका के इस प्रस्ताव पर एशियाई क्रिकेट परिषद को अब अंतिम फैसला लेना होगा।


श्रीलंका इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी कर सकता है। बीसीसीआई द्वारा पीसीबी के हाअइब्रिड मॉडल को ठुकराने के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबानी के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है।


एशिया क्रिकेट बोर्ड का होगा अंतिम फैसला-


श्रीलंका बोर्ड के अधिकारी इन दिनों आइपीएल फाइनल के लिए अहमदाबाद में हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड पीसीबी के स्थान पर एशिया कप की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। अब एशियाई क्रिकेट परिषद को इस संबंध में अंतिम निर्णय लेना है।



बीसीसीआई भी इस देश में चाहती है आयोजन-


अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई भी टूर्नामेंट का कोलंबो में आयोजन करवाने का इच्छुक है और हम भी बीसीसीआई के साथ जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ