SSC JSA/LDC : भर्ती परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी डिटेल
कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए एसएसए जेएसए/एलडीसी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2023 तक है, उम्मीदवार इससे पहले ही आवेदन कर दें। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित की जाएगी।
रिक्ति विवरण
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें-
वर्ष 2019: 94 पद
वर्ष 2020: 20 पद
वर्ष 2021: 15 पद
वर्ष 2022: 35 पद
सैलरी डिटेल्स
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार लेलव-2 के तहत 19200 रुपये से लेकर 63200 रुपयेल तक सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है जिसमें दो पेपर शामिल हैं- पेपर I और पेपर II, अभ्यर्थियों को पेपर-I (लघु निबंध) का उत्तर अंग्रेजी या हिंदी में देने का विकल्प दिया गया है।
आवेदन कहां भेजें
ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरा होने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसकी मुद्रित प्रति “क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सी.जी.ओ.” को भेजी जानी चाहिए। कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003” ताकि 17 नवंबर, 2023 से पहले पहुंच सकें।

0 टिप्पणियाँ