Header Ads Widget

Rapid Rail: RapidX-रैपिड रेल का किराया कितना होगा, कितनी देर के अंतराल में मिलेगी ट्रेन? जानें सबकुछ

Rapid Rail: RapidX-रैपिड रेल का किराया कितना होगा, कितनी देर के अंतराल में मिलेगी ट्रेन? जानें सबकुछ

 


साहिबाबाद से दुहाई तक चलेगी पहली रैपिडएक्‍स.

सूत्रों के अनुसार रैपिडएक्‍स का किराया काफी मंथन के बाद तय किया जा रहा है, जो आम आदमी की पहुंच में है. 

Delhi Meerut Rapid Rail RapidX- देश की पहली रीजनल ट्रेन रैपिडएक्‍स का उद्घाटन 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री करने जा रहे हैं, जो गाजियाबाद के वसुंधरा में किया जाएगा. गाजियाबाद प्रशासन और एनसीआरटीसी तैयारियों में जुटा हुआ है. रैपिडएक्‍स को लेकर सभी लोगों में यही जिज्ञासा होगी कि इसका किराया कितना होगा और कितने समय के अंतराल में ट्रेन चलेगी. आइए इस संबंध में जानें.

सूत्रों के अनुसार रैपिडएक्‍स का किराया काफी मंथन के बाद तय किया जा रहा है, जो आदमी की पहुंच में है. एनसीआरटीसी इसका किराया लगभग फाइनल कर चुका है. संभावना है कि स्‍वीकृति मिलने के बाद आज किराया सार्वजनिक कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि रैपिडएक्स के प्राथमिकता खंड पर किराया दो से ढाई रुपये प्रति किलोमीटर हो सकता हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका सफर कर सकें.

रैपिड रेल से सफर करने वाले यात्रियों का खोया सामान पहुंचेगा मालिक तक, एनसीआरटीसी की पहल

प्राथमिक खंड यानी साहिबाबाद से दुहाई शुरू में 15 मिनट के अंतराल में रैपिडएक्‍स चलेगी. यात्रियों के बढ़ने के साथ अंतराल को कम किया जा सकता है. ट्रायल भी 15 मिनट के अंतराल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि दिल्‍ली से मेरठ तक 82 किमी. तक रैपिडएक्‍स शुरू होने के 5 से 10 मिनट के अंतराल में ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

वहीं, प्राथमिक खंड की दूरी तरह करने में ट्रेन को 12 मिनट का समय लगेगा. यानी चाय खत्‍म करते करते आप साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई स्टेशन पहुंच जाएंगे. प्रत्येक स्टेशन पर यह ट्रेन 30 सेकेंड के लिए रुकेगी. वहीं, यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश कर टिकट लेने और जांच कराने के बाद दो मिनट में प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ