Header Ads Widget

Israel Hamas War: इजरायल और हमास से आगे बढ़ सकता है युद्ध, ईरान को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने दी चेतावनी

Israel Hamas War: इजरायल और हमास से आगे बढ़ सकता है युद्ध, ईरान को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने दी चेतावनी




इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को चेतावनी दी कि यह युद्ध और आगे बढ़ सकता है क्योंकि लेबनान के साथ देश की उत्तरी सीमा पर बढ़ती झड़पों के बीच अमेरिकी युद्धपोत इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। अमेरिका खुले तौर पर इजरायल का समर्थन कर रहा है और तत्काल सहायता के तौर पर अपना युद्धपोत इजरायल की मदद के लिए भेज दिया है।


आठ दिन पहले हमास द्वारा इजराइल के अंदर घातक हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पर ताबड़तोड़ सैन्य अभियान चलाया है, हमलों में लगभग 1,300 इजरायली मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। गाजा अधिकारियों का कहना है कि वहां 2,670 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से एक चौथाई बच्चे हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि इजरायल छोटे, घनी आबादी वाले इलाके पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है जो कुछ ही दिनों में शुरू हो सकता है। संघर्ष ने तनाव बढ़ा दिया है।


युद्ध में ईरान शामिल हुआ तो बढ़ेगा खतरा

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि इस संघर्ष के बढ़ने, उत्तर में दूसरा मोर्चा खुलने और निश्चित रूप से इसमें ईरान के शामिल होने का खतरा है। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार देर रात एक दूसरे विमान वाहक समूह की तैनाती की घोषणा की।


अमेरिकी अधिकारियों की ये है बड़ी चिंता

अमेरिकी अधिकारियों की चिंता है कि ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने रविवार को चेतावनी दी कि उनका देश कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया कि उसने इजरायली अधिकारियों को एक संदेश दिया है कि यदि वे गाजा में अपने अत्याचार बंद नहीं करते हैं तो ईरान केवल पर्यवेक्षक नहीं बना रह सकता है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर युद्ध का दायरा बढ़ा तो अमेरिका को भी काफी नुकसान होगा।


लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह लड़ाके कर रहे इजरायल पर हमले

इजराइल की उत्तरी सीमा पर हिंसा पहले से ही बढ़ती जा रही है। लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह लड़ाकों ने रविवार को इजरायली सेना की चौकियों और एक उत्तरी सीमावर्ती गांव पर हमले किए। इसके बाद इजराइल ने लेबनान के हमलों का जवाब दिया। कई अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका इजरायल से क्षेत्र में फंसे गाजा के निवासियों के लिए मानवीय प्रयासों की अनुमति देने के लिए अपने जमीनी हमले को रोकने का आग्रह कर रहा है।


अब तक 2,670 फलस्तीनी मारे गए

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि लड़ाई शुरू होने के बाद से 2,670 फलस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 10 हजार घायल हैं। यह संख्या 2014 में इजरायल-गाजा के बीच छिड़े युद्ध से भी अधिक है। इस बार के संघर्ष में 1,300 से अधिक इजरायली मारे गए हैं। फलस्तीनी सिविल डिफेंस ने आशंका जताई है कि अभी एक हजार से अधिक लोग गाजा में मलबे में दबे हो सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ