Skin Care: केले का छिलके से करे पेडिक्योर, इस तरह से करे इस्तेमाल
पैर साफ करने के लिए केले के छिलके | Banana Peels For Cleaning Feet
घर में ही पैरों को चमकाने के लिए या कहें साफ करने के लिए केले के छिलके कुछ तरीकों से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. पहला तरीका है कि आप जस का तस इन छिलकों को पैरों पर घिस लें. अगर आपके पैरों की उंगलियां ड्राई हैं या एड़ी कटी-फटी दिखती हैं तो आप डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए केले के छिलके पैरों पर घिस सकते हैं.
दूसरा तरीका है कि आप केले के छिलकों को बारीक काट लें. इसमें शहद (Honey) मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को पैरों पर मास्क की तरह लगाएं और आधे घंटे बाद पैर धो लें. आपके पैर चमक जाएंगे और पहले से कई ज्यादा मुलायम भी हो जाएंगे. इस मास्क को लगाने के बाद आप पैरों पर कोई पॉलिथिन वगैरह बांधकर बैठ सकते हैं जिससे पैरों की चिपचिपाहट बाकी कपड़ों को गंदा ना करे.
केले के छिलकों को काटकर एलोवेरा जैल में मिलाकर भी पैरों पर लगा सकते हैं. आप एलोवेरा का ताजा गूदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मिश्रण को पैरों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. पैरों पर नमी आएगी और रूखेपन (Dryness) से छुटकारा मिल जाएगा.
पैरों की अच्छी सफाई के लिए केले के छिलकों का स्क्रब (Banana Peel Scrub) बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए कॉफी पाउडर में शहद डालें और केले के छिलके के छोटे टुकड़े काटकर मिला लें. इस स्क्रब को उंगलियों में लेकर पैरों पर 10 से 15 मिनट घिसने के बाद धो लें. पैर साफ नजर आने लगेंगे.

0 टिप्पणियाँ