भारी बारिश के बाद गुरुग्राम में जलभराव, गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक | Waterlogging in Gurugram after heavy rains, brake on the speed of trains
भारी बारिश के कारण आज सुबह गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में गंभीर जलजमाव देखा गया। लोगों को भारी बारिश के बाद जगह-जगह भरे पानी की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लोगों को जलभराव के बीच सड़कों पर चलते हुए देखा जा सकता है और कुछ लोग को कारों के ऊपर बैठे हुए भी नज़र आ रहे हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने कहा कि दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के नरसिंहपुर खंड समेत गुरुग्राम के कई हिस्सों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि बड़े ट्रैफिक जाम की कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन कुछ समय के लिए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही और स्कूली छात्रों और कार्यालय जाने वालों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन के मुताबिक, शहर में सुबह 5:10 बजे से 6.30 बजे के बीच 66 मिमी बारिश हुई।
#WATCH | Haryana: Severe waterlogging witnessed in parts of Gurugram due to heavy rainfall.
— ANI (@ANI) August 19, 2023
(Visuals from Delhi-Gurugram Expressway) pic.twitter.com/J2KmZVoNJY

0 टिप्पणियाँ