Header Ads Widget

एशिया कप से पहले रवि शास्त्री के बयान से मची क्रिकेट जगत में खलबली | Ravi Shastri's statement before the Asia Cup created panic in the cricket world

एशिया कप के साथ साथ लगातार विश्व कप के लिए भी खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा जारी है । इस बिच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri on Asia Cup and WC Team) ने एशिया कप और वनडे विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है । शास्त्री ने टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन (Ravi Shastri on Shikhar Dhawan) को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा है की शिखर धवन को वो सम्मान नहीं मिला जिसके वो हक़दार रहे हैं । धवन एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन लोगों ने उन्हें उतना क्रेडिट नहीं दिया । धवन को लेकर बात करते हुए शास्त्री ने आगे कहा की साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफइनल में जब हमें हार का सामना करना पड़ा तब टीम ने उन्हें बहुत मिस किया क्योंकि धवन वर्ल्ड कप के शुरुआती समय में ही चोटिल हो गए थे ।

शास्त्री ने शिखर धवन का समर्थन करते हुए आगे उस वजह पर भी बात की जो टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा हो सकता है, "टॉप आर्डर में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के होने से आपको बहुत मदद मिलती है, जब गेंद स्विंग करती हैं तो दाएं हाथ के बल्लेबाज़ के लिए अंदर आती हैं, लेकिन बाएं हाथ के लिए वो गेंद बाहर जाती है, ऐसे में वो आसानी से रन बना सकता है । शिखर धवन को कप्तान के दौर पर जिम्मेदारी मिलेने की आशा थी मगर ऐसा नहीं हुआ । ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया गया और धवन उस टीम का हिस्सा भी नहीं बने जिसको लेकर धवन ने अपना दर्द भी बयां किया था ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ