Header Ads Widget

स्मार्टफोन के बैक कवर में रखते हैं नोट तो रहें सावधान, बम की तरह फट सकता है फोन | Be careful if you keep notes in the back cover of the smartphone, the phone can explode like a bomb

स्मार्टफोन के बैक कवर में रखते हैं नोट तो रहें सावधान, बम की तरह फट सकता है फोन | Be careful if you keep notes in the back cover of the smartphone, the phone can explode like a bomb


स्मार्टफोन के बैक कवर में रखते हैं नोट तो रहें सावधान, बम की तरह फट सकता है फोन


अक्सर कई लोगों को स्मार्टफोन के बैक कवर के पीछे नोट रखने की आदत होती है। अगर आप में भी ये आदत है तो सावधान हो जाइए। स्मार्टफोन के बैक कवर में नोट रखने से आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। स्मार्टफोन के कवर में रखा 100-500 का नोट आपके स्मार्टफोन में ब्लास्ट की बड़ी वजह बन सकता है और इससे आपको भारी नुकसान पहुंच सकता है। वैसे तो फोन में कई वजह से ब्लास्ट हो सकता है लेकिन उनमें से एक कारण उसके बैक कवर में रखे नोट भी हो सकते हैं। 


हीटिंग इशूस


स्मार्टफोन में अक्सर लोग मोटा कवर लगाते हैं जिससे हीटिंग इशूस काफी ज्यादा होती है लेकिन जब इसमें किसी तरह का नोट रखा जाता है और यह परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। नोट एक लेयर की तरह काम करता है जिससे हीट को बाहर निकलने की जगह नहीं मिलती और एक लिमिट से ज्यादा हीटिंग होने पर स्मार्टफोन में आग लगने की संभावना भी बढ़ जाती है। 


चार्जिंग और नेटवर्क में आती है समस्या


जब फोन लगातार इस्तेमाल किया जाता है  या फिर चार्जिंग पर लगा होता है उस समय हीटिंग समस्या बढ़ जाती है। कवर के पीछे नोट रखे होने की वजह से इसे ठंडा होने पर भी काफी समय लगता है। और यही वजह से ही हमारा फोन ओवरहीट होने की वजह से ब्लास्ट कर जाता है। स्मार्टफोन के बैक कवर पर रखे नोट सिर्फ हीटिंग का ही कारण नहीं बनते बल्कि इसकी वजह से कई बार फोन में नेटवर्क की समस्या भी आन लगती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ