बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने 'आग' पर चल कर की Asia Cup की तैयारी, क्रिकेट फैंस हैरान | This Bangladesh player prepares for Asia Cup by walking on 'fire', cricket fans are surprised
![]() |
एशिया कप शुरू होने में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। ज्यादातर टीमें तैयारी के अंतिम चरण में हैं। एशियाई टीमों के लिए यह टूर्नामेंट वनडे विश्व कप 2023 (ODI WC 2023) से पहले अपने अंतिम तैयारियों का परीक्षण करने का एक शानदार मौका है। जबकि खिलाड़ी महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए अपने अलग-अलग तरीकों से तैयारी में हैं।
बांग्लादेश के स्टार सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम शेख (Mohammad Naim Sheikh Walk on Fire Viral Video) सच में अग्निपथ पर आगे बढ़ गए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे एक वीडियो में शेख को एशिया कप से पहले 'माइंड-ट्रेनिंग' (Mohammad Naim Sheikh Walk on Fire for Mind Training) के हिस्से के रूप में आग पर चलते देखा जा सकता है ।
वीडियो सैफ अहमद के सत्यापित खाते से पोस्ट किया गया था, जिसके 'एक्स' बायो में लिखा है '@BanglaTigers_ae & @RangpurRiders का सोशल मीडिया मैनेजर' ।
Naim Sheikh working with a mind trainer ahead of Asia Cup. pic.twitter.com/mkykegJ06p
— Saif Ahmed 🇧🇩 (@saifahmed75) August 18, 2023

0 टिप्पणियाँ