Header Ads Widget

Suniel Shetty: 'Hera-Pheri 3' के सीक्वल से जुड़े सुनील, अक्षय-परेश संग फिर जमाएंगे जोड़ी

Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' के सीक्वल से जुड़े सुनील, अक्षय-परेश संग फिर जमाएंगे जोड़ी

Suniel Shetty: 'Hera-Pheri 3' के सीक्वल से जुड़े सुनील


सुनील शेट्टी जल्द ही अपनी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की अगली सीक्वल 'हेरा फेरी 3' में दिखाई देने वाले हैं। इस  फिल्म के अलावा सुनील की 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' की तीसरी किस्त के भी लौटने की संभावना प्रबल नज़र आ रही है। फैंस अपनी नजरें  इन फिल्मों से जुड़े हर एक अपडेट पर गड़ाए हुए हैं। वहीं, इन मूवी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है जिससे फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। रिपोर्ट की मानें तो 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' में एक क्रॉसओवर होगा, 


Suniel Shetty: 'Hera-Pheri 3' के सीक्वल से जुड़े सुनील


पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने केवल 'हेरा फेरी 3' बल्कि दो और कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए भी साथ आ रहे हैं, जिनमें 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' शामिल है। वहीं, अब इन खबरों पर खुद सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ते हुए पक्की मुहर लगा दी है। 


Suniel Shetty: 'Hera-Pheri 3' के सीक्वल से जुड़े सुनील


 सुनील शेट्टी ने हालिया इंटरव्यू में पुष्टि की कि वह 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' के साथ लौट रहे हैं, जहां वह जॉनी लीवर के जरिए निभाई गई छोटा छत्री के साथ येडा अन्ना की अपनी भूमिका को दोहराएंगे। सुनील शेट्टी ने अपने किरदार और फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगाते हुए कहा, 'आवारा पागल दीवाना सीक्वल की कहानी तय हो गई है, लेकिन वेलकम 3 पहले आ सकती है। मैं वेलकम 3 का भी हिस्सा हूं।'


Suniel Shetty: 'Hera-Pheri 3' के सीक्वल से जुड़े सुनील


सुनील शेट्टी ने इन दोनों फिल्मों से फैंस के लगाव और उम्मीदों को भी संबोधित किया। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, 'हम तीनों (अक्षय कुमार, परेश रावल और मैं) बहुत सचेत हैं। एक्टर के रूप में हम बहुत अधिक परिपक्व हो चुके हैं।' 


Suniel Shetty: 'Hera-Pheri 3' के सीक्वल से जुड़े सुनील


'हेरा फेरी 3', 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' इन तीनों ही फिल्मों को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले हैं। वहीं, बीते दिन 'हेरा फेरी 3' से पीछे हटने का कारण बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा था, 'हेरा फेरी मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। मुझे भी दुख होता है कि इतने वर्ष से फिल्म नहीं बनी, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमें कुछ अलग सोचना होगा। देखिए फिल्म की जो स्क्रिप्ट आई उससे मैं खुश नहीं था, इसलिए मैं पीछे हट गया।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ