Delhi Yamuna Flood Live News in Hindi
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।
दिल्ली बाढ़ अपडेट
निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश
राजधानी दिल्ली में पानी का स्तर अपने ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे यह 208.48 मीटर तक पहुंच गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और इस कारण राजधानी में बाढ़ की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी शमशान घाट को अस्थाई तौर पर बंद करने का आदेश दिया है। यदि पानी की ऊंचाई और ज्यादा बढ़ती है तो निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है। दिल्ली के निचले इलाकों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। अब तक लगभग 20,000 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित ठिकनों पर पहुंचाया जा चुका है। टेंट में लोगों को रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर राजधानी के सरकारी स्कूलों को स्थाई आवास केंद्रों में तब्दील किया जा सकता है।
यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद
यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। DMRC ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। बचाव अभियान जारी है। एक पुलिसकर्मी ने बताया, "यहां हालात बहुत असामान्य हैं। हम लोगों को यहां बाहर निकलने के लिए समझा रहे हैं क्योंकि जलस्तर काफी ऊपर आ चुका है। अभी तक करीब 500 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।"
लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे ली शरण
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। लोगें को खाना वितरित किया जा रहा है। pic.twitter.com/sqFemzq7J8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
दिल्ली के यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। लोगें को खाना वितरित किया जा रहा है।
दिल्ली: बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा। बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम
ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। उधर, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सराय काले खां क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सराय काले खां क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। pic.twitter.com/M1G5FoSual
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा
लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी। पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे हैं। हमारे लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है।
#WATCH दिल्ली में पहली बार यमुना के पानी का स्तर इतना बढ़ा है। 1978 में जब दिल्ली में बाढ़ आई थी उससे करीब 1.5 मीटर ज्यादा पानी इस बार आया है। जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने तट से बाहर निकलेगी...पानी के बहाव को काबू में नहीं किया जाता है। हम लोगों को लगातार नकाल रहे… pic.twitter.com/yP5yHLWkDG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
वज़ीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति
रिंग रोड पर बाढ़ का पानी आने से आईएसबीटी कश्मीरी गेट में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा व उत्तराखंड से आने-जाने वाली बसों का परिचालन प्रभावित हो गया है। यात्रियों को बस अड्डा तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वज़ीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वज़ीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। pic.twitter.com/UFUQ8oYhmf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।
जलस्तर 208.52 मीटर पर पहुंचा
सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.52 मीटर पर पहुंच गया है।
पुराना रेलवे ब्रिज पर जलस्तर
00:00.HRS. 208.13
01:00.HRS. 208.20
02:00.HRS. 208.24
03:00.HRS. 208.28
04:00.HRS. 208.32
05:00.HRS. 208.38
06:00.HRS. 208. 41
07:00.HRS. 208.46
08:00.HRS 208.48
वजीराबाद जल शोधक संयंत्र बंद
यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण दिल्ली जल बोर्ड ने वजीराबाद जल शोधक संयंत्र बंद कर दिया है। नई दिल्ली समेत उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पेयजल संकट की दिक्कत होने के आसार हो गए हैं।
प्रभावित जगहों पर प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद
दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह एलान किया है।
"Closing all government and private schools in the areas where there is water-logging," tweets Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/QI5QihxMGh
— ANI (@ANI) July 13, 2023
आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने ट्ववीट किया है। उन्होंने लिखा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाएं।
जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है।
सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।
यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 13, 2023
जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहाँ रहने वालों से…
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उपरोक्त सड़कों से बचें।
इन कमर्शियल वाहनों पर लगी एंट्री पर रोक, कई रूट डायवर्ट
- कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हें पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- कमर्शियल वाहनों को मुकरबा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। मुकरबा चौक और वजीराबाद ब्रिज के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कमर्शियल वाहनों को सराय काले खां से डायवर्ट किया जाएगा। सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- गाजीपुर बॉर्डर से कॉमर्शियल वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
- कमर्शियल वाहनों को अक्षरधाम से डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच किसी भी कमर्शियल वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
Traffic Advisory
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 13, 2023
Movement of commercial vehicles will be regulated in Delhi. Please follow the advisory to avoid any inconvenience.@dtptraffic#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/v351L8ptaL
बाढ़ के चलते कई रोड किए गए बंद
- कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया
- उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।
- पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।
- भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है
- आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग
- कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग
- वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड

0 टिप्पणियाँ