Header Ads Widget

भारत का सबसे बडा और सबसे धनी भिखारी India's biggest and richest beggar

 भारत का सबसे बडा और सबसे धनी भिखारी

भारत का सबसे बडा और सबसे धनी भिखारी India's biggest and richest beggar


मुझे पता है,तस्वीर में दिख रहे इस शख्स को आप शायद नही पहचानते होगे? फोटो में दिख रही,आप इस बिल्डिंग को भी याद नही कर पा रहे होगे? अब आप को लग रहा होगा कि आज मैं ऐसे उटपटांग सवाल कर क्यों रहा हूँ ? 


       आप को जानकरी दे दूं कि तस्वीर में दिख रहा यह आदमी भरत जैन है। अब आप सोच रहे होगे कि इसमें इतनी कौन सी बडी बात है,हर व्यक्ति का कोई न कोई नाम होता ही है तो इसका भी है भरत जैन! तो आप को बता दूँ कि यह शख्स भरत जैन भारत का सबसे बडा और सबसे धनी भिखारी है।


       यह बिल्डिंग जो तस्वीर में दिख रही है, वो मुंबई के संभ्रांत इलाके लोअर परेल में स्थित है,इस बिल्डिंग में एक फ्लेट की किमत तकरीबन 02 करोड रुपए है और दीपक जैन के इस बिल्डिंग में कुल 03 फ्लेट है,एक फ्लेट में वह परिवार सहित रहता है और बाकी के दो फ्लेट 60 हजार रूपए प्रत्येक किराये पर दे रखा है।


       इस भिखारी की थाणे शहर में भी दो दुकाने है,जिनसे इसे 50 हजार रूपये किराया आता है। दोनो दूकानों की कुल किमत लगभग 03 करोड रुपए है। एक अनुमान के मुताबिक भरत जैन की कुल संपत्ती की किमत 12 करोड रुपए है। सिर्फ किराये से ही इसे हर महीने करीब 2.5 लाख रुपए आमदनी हो जाती है। भीख मांग कर यह लगभग 80 हजार रूपए महिना कमा लेता है। 


       यह मुख्यतः दादर के शिवाजी पार्क और मुंबई सी एस टी पर भीख मांगता है। पेशे से भिखारी इस शख्स के पास एक होंडा सीटी और एक फोरचुनर कार है। इस की बेटी इग्लैंड और बेटा रूस में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अब आप लोग इत्मीनान से अपनी आर्थिक स्थिती और पारिवारिक पृष्ठभूमि का एक बार जायजा ले लेना। 


        मुंबई के भिखारियों के कमाई की यह एक छोटी सी मिसाल है। मुंबई के कुछ भिखारी करोड पति है तो कई लखपति भी है। मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी ऐसे ही नही है। सामान्य तौर पर ऐसा कहा जाता है कि भारत में कही भी ग्रेजुएशन कराओ और मुंबई में 02 साल घुमाओ, एक बराबर होता है। 


     यह है,मुंबई नगरीया, तू देख बबूआ..

हमारे मुंबई का भिखारी भी करोड पति होता है। इस माया नगरी की माया भी निराली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ