Header Ads Widget

आज का वैदिक पंचांग | Aaj ka Vaidik Panchang 16-07-2023

आज का वैदिक पंचांग | 
Aaj ka Vaidik Panchang 
दिनांक - 16 जुलाई 2023
दिन - रविवार

आज का वैदिक पंचांग | Aaj ka Vaidik Panchang 16-07-2023



विक्रम संवत - 2080 
शक संवत -1945
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा ॠतु 
मास - श्रावण 
पक्ष - कृष्ण 
तिथि - चतुर्दशी रात्रि 10:08 तक तत्पश्चात अमावस्या 
नक्षत्र - आर्द्रा 17 जुलाई रात्रि 02:39 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग - ध्रुव सुबह 08:33 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल - शाम 05:44 से शाम 07:24 तक
सूर्योदय-06:07
सूर्यास्त- 19:22
दिशाशूल- पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण - कर्क संक्रांति (पुण्यकाल-दोपहर 12:46 से सूर्यास्त तक
विशेष-चतुर्दशी 
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
        

नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए

 17 जुलाई 2023 सोमवार को श्रावण - दर्श - हरियाली अमावस्या है ।
  घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।
     
      
धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए 

हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।
सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।
विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।
आहुति मंत्र 
१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः
२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः
            

सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण 

17 जुलाई 2023 सोमवार को सूर्योदय से रात्रि 12:01 तक सोमवती अमावस्या है।
सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।
इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।
इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।
इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।

              

सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र 

जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |

             

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

"दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 
कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ