Header Ads Widget

Animal Pre-Teaser: Ranbir Kapoor का धाकड़ अंदाज, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है 'एनिमल'

 Animal Pre-Teaser: Ranbir Kapoor का धाकड़ अंदाज, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है 'एनिमल'

Animal Pre Teaser Video: रणबीर कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल का प्री-टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के पहले टीजर वीडियो में रणबीर कपूर के लुक से लेकर उनके स्टाइल ने फैंस में एक्साइटमेंट का लेवल दोगुना कर दिया है. 



Ranbir Kapoor New Movie: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का प्री-टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. प्री-टीजर वीडियो में रणबीर कपूर एकदम हटकर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. हाथ में कुल्हाड़ी लेकर, धोती पहने कत्लेआम मचाते रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Animal) को देख फिल्मी फैंस की एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना नहीं बचा है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का प्री-टीजर वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 


रणबीर कपूर की एनिमल ने मचाया तहलका!


रणबीर कपूर की एनिमल का प्री-टीजर (Ranbir Kapoor Pre-Teaser) टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. प्री-टीजर वीडियो में कई सारे लोग मास्क पहने दिखाई देते हैं, जिनके हाथों में कुल्हाड़ी होती है. फिर एक पंजाबी गाना सुनाई देता है और फिर रणबीर कपूर की एंट्री होती है. सफेद धोती और शर्ट पहने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Films) लंबे बाल, घनी दाढ़ी और हाथ में कुल्हाड़ी लिए एक के बाद एक मास्क पहने लोगों पर वार करते हुए दिखते हैं. 


एनिमल प्री-टीजर में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor New Movie) का पूरा चेहरा तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनकी एक झलक ने ही फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है. एनिमल प्री-टीजर वीडियो को पंजाबी गाने ने जबरदस्त मसाले का तड़का लगा दिया है. एक्शन और ड्रामा की मिक्सचर एनिमल के पहले वीडियो ने फिल्मी फैंस को बेसब्र कर दिया है. 


क्या है एनिमल फिल्म की कहानी?


एनिमल फिल्म (Animal Movie) की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक तो कोई खास खुलासा नहीं किया है लेकिन रणबीर कपूर ने हाल ही में पीटीआई से बातचीत में बताया था कि यह कहानी एक क्राइम-ड्रामा है. रणबीर कपूर का कहना था कि, बाप-बेटे की इस कहानी में कुछ ऐसे टर्न और ट्विस्ट हैं जिसकी उम्मीद दर्शकों ने उनसे नहीं की होगी. एनिमल को लेकर रणबीर कपूर का कहना है कि इसमें वह ग्रे शेड अवतार में दिखाई देंगे. बता दें, एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल (Bobby Deol), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) भी नजर आने वाले हैं. यह 11 अगस्त को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ