Header Ads Widget

नजरिया | Nazariya | Motivational Story | Heart Touching Story | दिल को छूने वाली कहानी | प्रेरणादायक कहानी | मोटिवेशनल स्टोरी | RKT News

 नजरिया | Nazariya | Motivational Story | Heart Touching Story | दिल को छूने वाली कहानी | प्रेरणादायक कहानी | मोटिवेशनल स्टोरी | RKT News




एक बार एक अमीर व्यक्ति अपने लड़के को गांव ले गया। वह अपने लड़के को यह दिखाना चाहता था कि वे लोग कितने अमीर हैं और कितना सुख सुविधापूर्ण जीवन जीते हैं? जबकि गांव के लोग कितने गरीब हैं?



गांव पहुंचकर वे एक किसान के यहां दो दिन रुके। वापस लौटते समय पिता ने अपने पुत्र से कहा, “तुमने अपने और गांव के जीवन में अंतर देखा?” पुत्र ने उत्तर दिया, “हाँ पिताजी, हमारे पास एक कुत्ता है। जबकि उनके पास चार कुत्ते हैं।”




“हम लोग भोजन खरीदकर खाते हैं। जबकि वे अपना भोजन खुद उगाते हैं। हमारे यहां रात में केवल कुछ लाइटें जलती हैं। जबकि उनके यहां अरबों तारे रोशनी करते हैं। हमारे यहां नहाने के लिए एक छोटा सा स्वीमिंगपूल है। जबकि उनके यहां पूरी नदी है”


“हमारे पास टहलने और खेलने के लिए एक छोटा सा गार्डन है। लेकिन उनके पास बड़े बड़े बगीचे और हरे भरे मैदान हैं। हमारे परिवार छोटा सा है। जबकि उनके यहां पूरा गांव ही उनका परिवार है।”



“पिताजी! आपका बहुत बहुत धन्यवाद। यह बताने के लिए कि हम लोग कितने गरीब हैं।” बेटे की बात सुनकर पिता से कुछ बोलते नहीं बना।


शिक्षा


यह कहानी हमें सिखाती है कि किसी चीज को देखने का हमारा नजरिया ही उसे अच्छा या बुरा बनाता है। इसलिए हमें सदैव अपना नजरिया सकारात्मक रखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ