मुस्कान का महत्व | दिल को छूने वाली कहानी | प्रेरणादायक कहानी | मोटिवेशनल स्टोरी | Heart Touching Story | Motivational Story
मुस्कुराहट वह ताकत है …
जिसे देखकर
कुत्ते जैसा जानवर भी
पूँछ हिलाने लगता है.
कई फैशन आए और चले गए,
पर .. मुस्कुराहट का फैशन कभी
'आउट-ऑफ़-डेट' नहीं होता.
अगर आप अध्यापक हैं, और
जब आप मुस्कुराते हुए
कक्षा में प्रवेश करेंगे तो देखिये …
सारे बच्चों के चेहरों पर
मुस्कान छा जाएगी.
अगर आप डॉक्टर हैं और …
मुस्कराते हुए ,
मरीज का इलाज करेंगे तो …
मरीज का आत्मविश्वास
दोगुना हो जायेगा.
अगर आप एक गृहिणी हैं तो …
मुस्कुराते हुए
घर का हर काम कीजिए.
फिर देखना ~ पूरे परिवार में
खुशियों का माहौल बन जायेगा.
अगर आप घर के मुखिया हैं तो …
मुस्कुराते हुए
शाम को घर में घुसें.
देखना ~ पूरे परिवार में …
खुशियों का माहौल बन जायेगा.
अगर आप एक बिजनेसमैन हैं …
और आप ~ मुस्कुराते हुए ...
कम्पनी में घुसते हैं तो देखिये,
सारे कर्मचारियों के मन का प्रेशर
कम हो जायेगा और माहौल
खुशनुमा हो जायेगा.
अगर आप दुकानदार हैं और …
आप मुस्कुराकर
अपने ग्राहक का सम्मान करेंगे तो …
ग्राहक खुश होकर आपकी -
दुकान से ही सामान लेगा.
कभी सड़क पर चलते हुए
अनजान आदमी को देखकर
! मुस्कुरायें !
देखिए … उसके चेहरे पर भी
मुस्कान आ जाएगी.

0 टिप्पणियाँ