तुम्हारी जिंदगी बचाने लायक थी | दिल को छूने वाली कहानी | प्रेरणादायक कहानी | मोटिवेशनल कहानी
एक लड़का नदी में डूब रहा था वह मदद के लिए चिल्लाया। एक आदमी , जो उधर से गुज़र रहा था , नदी में कूद पड़ा और उसने लड़के को बचा लिया। जब वह आदमी जाने लगा तो बच्चे ने कहा , धन्यवाद।
उस आदमी ने पूछा किस लिए ? लड़के ने जवाब दिया , मेरी जिंदगी बचाने के लिए। उस आदमी ने लड़के की आँखों में देखा और कहा , बेटा, जब तुम बड़े हो जाओ, तो इस बात को साबित करना कि तुम्हारी जिंदगी बचाने लायक थी।
दोस्तो यह सोचने का समय है और यही सचेत होने का समय है। आत्म संतुष्टि के बिना सफलता व्यर्थ है। यदि जीवन का कोई अर्थ और उद्देश्य न हो , तो आप कितना भी सम्मान , पैसा और शिक्षा हासिल कर लें , आपको जिंदगी में खालीपन और उदासी ही महसूस होगी।
सेहत , पैसा , परिवार , समाज और जीवन मूल्यों के बारे में अपनी व्यक्तिगत सफलता की फ़िलॉसफ़ि बनाने से ही सफलता की शुरुआत होती है। अगर हमारी जिंदगी में सफलता की साफ़ फिलॉसफ़ी न हो , तो ख्यालीपुलाव ही हमारे मार्गदर्शक बन जाएँगे.

0 टिप्पणियाँ